Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा-कटघोरा// फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल तिरंगा रैली डी ए वी जेंजरा...

कोरबा-कटघोरा// फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल तिरंगा रैली डी ए वी जेंजरा से निकाली गई …

138

फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल तिरंगा रैली डी ए वी जेंजरा से निकाली गई..



कोरबा-कटघोरा।।

भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा फिट इंडिया स्कीम के तहत, विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में, दिनांक 1 जून 2025 (रविवार )को डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन किया गयाl जिसमे सभी छात्र छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ फिट इंडिया शब्द को चरितार्थ करते हुए डी.ए. वी. जेंजरा से प्रातः 6:30 बजे शहीद वीर नारायण चौक तक साइकिल चलाते हुए नगर वासियों को प्रोत्साहित कर एक आदर्श प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल, विशिष्ट अतिथि श्री राजवर्धन सिंह(छुरी ),गेस्ट ऑफ़ ऑनर कटघोरा नगर के टी.आई. श्री धरम नारायण तिवारी तथा श्री मोहम्मद फरीद खान,श्री आलोक पांडे,आदित्य तिवारी जी सम्मलित हुए तथा स्वयं साइकलिंग कर सभी छात्र-छात्राओं नगर वासियों व युवाओं को प्रोत्साहित किया ।

इसी तारतम्य में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राज जायसवाल ने सभी युवाओं को उद्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में यातायात हेतु वाहनों का प्रयोग ना करके ज्यादा से ज्यादा साइकिल का उपयोग करना चाहिए जिससे वातावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा और इसका प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा l रैली से पहले विद्यालय की प्राचार्या डॉ.राज रेखा शुक्ला ने सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को स्वयं के लिए भी समय निकालकर प्रतिदिन व्यायाम या खेल को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और अपने परिवार,संबंधियों व मित्रों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए l साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज ‘ अर्थात अपने दैनिक जीवन में कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधि और खेलों को शामिल करना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक माध्यम है जिसके द्वारा हर युवा अपने राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सकता है l रैली मे विद्यालय के छात्र – छात्राएं ,शिक्षक, आम नागरिक शहर के प्रबुद्ध एवं समाजसेवी जनप्रतिनिधिगण ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया उनके जोश औऱ उत्साह ने सभी लोगो का ध्यान आकर्षित किया l रैली का नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजरेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया ll इस रैली के माध्यम से प्रतिभागियों को साइकिल चलाने के फायदे के बारे में बताया गया, साथ ही साथ शारीरिक गतिविधि के फायदे,हृदय, स्वास्थ्य, प्रदूषण कम करना और पर्यावरण को बचाना इसका मुख्य उद्देश्य था l विद्यालय के शिक्षक गण देवेंद्र निर्णजक, गोविन्द प्रसाद पांडे, विनीता साहू, विनीता साहू भारती जाटवर, पूनम जायसवाल, साज़िया परवीन, प्राची जायसवाल, प्रीती दत्ता,हेमंत साहू, अतुल केंवट, आज़ाद सिंह, आदि शिक्षकगण एवं लगभग 150 छात्र छात्राएं साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं रैली को सफल बनाया।