Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा-कटघोरा// डी. ए. वी.जेंजरा में मनाया गया एकता दिवस

कोरबा-कटघोरा// डी. ए. वी.जेंजरा में मनाया गया एकता दिवस

107

कोरबा/ कटघोरा।।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार को डी. ए. वी.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ.श्रीमती राज रेखा शुक्ला द्वारा वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई ।



विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एकता की शपथ एवं राष्ट्र के प्रति एक निष्ठा का संकल्प दिलाया गयाl इस अवसर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने “रन फॉर यूनिटी ” (एकता दौड़) दौड़ेगा भारत,जागेगा भारत” कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विद्यालय की प्राचार्या ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना कियाl एकता दौड़ विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम जेंजरा होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुआl अंत में प्रचार्या ने राष्ट्रीय एकता विषय पर सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि, राष्ट्रीय एकता बिना भारत अपूर्ण है और एकता की भावना ही राष्ट्र को परिपूर्ण बनाती हैl