Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// एसईसीएल सुभाष ब्लॉक के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…दो...

कोरबा// एसईसीएल सुभाष ब्लॉक के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…दो नाबालिग खून से लथपथ मीले कार में

195

कोरबा।।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सुभाष ब्लॉक डीएवी स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई,जिन्होंने देखा,कि कार में एक चालक समेत दो नाबालिग खून से लथपथ पढ़े हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार काफी तेज थी। पेड़ से कार के टकराने की आवाज आने पर वह घर से बाहर निकले और देखा कि चालक समेत दो बच्चे वाहन पर बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़े हुए जिन्हें निजी वाहन की मदद से तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।