Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही : गेट में फसने से गाय की...

कोरबा// एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही : गेट में फसने से गाय की मौत…

138

कोरबा।

एनटीपीसी प्रबंधन की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। जनता को परेशान करने के मंशा से एक के बाद एक लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार सुबह एक और घोर लापरवाही देखने मिला।एनटीपीसी और इंदिरा नगर के मध्य एक बाउंड्री वॉल में ग्रामीणों का आवागमन हेतु यू सेप का छोटा गेट दिया गया है। जिसमे रहवासी स्कूल व बाजार जाते आते हैं।इसी गेट से मवेशी भी आना जाना करते हैं।मवेशी कॉलोनी के अंदर न घुस सके उसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सिक्योरिटी गार्ड भी गेट पर तैनात किया गया है।बाबजूद मवेशी कॉलोनी के अंदर घुस जाते हैं जिसे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा बाहर निकालने के लिए दौड़ाया जाता है।

इसी गेट में बुधवार को सुबह एक गाय फस गई और बाहर नहीं निकल सकी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा सफाई कर्मियों को भेज कर गेट का कुछ हिस्सा काटा गया और मृत गाय को ट्रेक्टर के माध्यम से कहां ले जाया गया इसका पता नहीं।

वैसे तो एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा छोटे से छोटे घटना का सूचना थाना दर्री में दिया जाता है लेकिन इतनी बड़ी पशुधन की हानि होने के बाबजूद न तो थाना को सूचित किया गया और न ही निगम प्रशासन को ऐसे में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।आखिर मवेशी मालिक को अगर पता चलेगा तो वो किसके पास फरियाद करेगा।हालांकि निगम प्रशासन के बार बार अपील के साथ चेतावनी भी मवेशी मालिको को दिया जाता है बाबजूद मवेशी पलकों की घोर लापरवाही है की उन्होंने भी इस तरह अपने मवेशी को खुला छोड़ कर सुध नहीं ले रहे हैं। आखिर ऐसे घटना का जिम्मेदार कौन होगा?

इस संबंध में जब हमने एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी सुश्री ऊष्मा घोष से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि एनटीपीसी टाउनशिप में आवागमन हेतु चार मुख्य द्वार दिए गए हैं । इन्दिरा नगर के निवासी अपने आवागमन के लिए मुख्य द्वारों का उपयोग न कर एनटीपीसी कि बाउंड्रीवाल तोड़ देते हैं । टाउनशिप की सुरक्षा हेतु उक्त टूटे हुए बाउंड्रीवाल की जगह एनटीपीसी ने यू शेप गेट लगाया है । इस यू शेप गेट के अंदर एक रिवाल्विंग गेट लगाया हुआ था, जिससे कि जानवर इस गेट से कॉलोनी के अंदर न घुस सकें । इस रिवाल्विंग गेट को ग्रामीण काट दिया करते हैं । रिवाल्विंग गेट न होने के कारण गाय ने घुसने की चेष्टा की और यह दुर्घटना हुई है ।