Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अवैध कोयला उत्खनन : टॉर्च की रोशनी देख भाग निकले तस्कर,...

कोरबा// अवैध कोयला उत्खनन : टॉर्च की रोशनी देख भाग निकले तस्कर, कोयले से भरा पिकअप जब्त

78

कोरबा/कटघोरा।

कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के जंगल में अवैध कोयला उत्खनन का खेल जोरों पर चल रहा है. कोयला तस्कर ग्रामीणों के माध्यम से कोयला उत्खनन कर कोयला के अवैध कारोबार पर लगे हुए हैं. इसकी सूचना जब वन विभाग को मिली तो कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने एक विशेष टीम तैयार कर जंगल में कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जहां बीती रात केंदई रेंज के लालपुर कक्ष क्रमांक एओ 712 में दबिश देकर कोयले से भरा पिकअप जब्त किया गया.

रात लगभग 12 बजे वन विभाग की टीम अंधेरे में पहुंची तो टॉर्च की रोशनी देख कोयला तस्कर पिकअप छोड़ भाग निकले. इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरा होने के चलते जंगल की ओर भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि कोयला तस्कर कोयले की तस्करी काफी लंबे समय से कर रहे हैं. देर रात ही जंगल में कोयले की खोदाई कर परिवहन किया जाता है.

वन विभाग की टीम ने कोयले से भरे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. कटघोरा डीएफओ प्रेमलता यादव ने अवैध खनन पर रोक लगाने विशेष टीम तैयार की थी, जहां सूचना पर तस्करों को धर दबोचा गया. इस मामले को लेकर वन अफसर जांच में जुट गई है. वन अधिनियम के तहत तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.