Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// अल्प प्रवास में कटघोरा पहुँचे ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष श्री यादव...

कोरबा// अल्प प्रवास में कटघोरा पहुँचे ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष श्री यादव जी : व सीएसपीडीसीएल के एमडी श्री कंवर जी….

212

अल्प प्रवास में कटघोरा पहुँचे ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष श्री यादव जी व सीएसपीडीसीएल के एमडी श्री कंवर जी….


कोरबा।।

आज दिनांक 21-10-24 को छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष श्री रोहित कुमार यादव जी व छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी श्री भीम सिंह कंवर जी का बिलासपुर दौरे के दौरान अल्प प्रवास पर कटघोरा पहुँचे। जिसमे बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता श्री आलोक कुमार अंबास व कोरबा जिले के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एल सिदार उपस्थित रहे।

अल्प प्रवास में कटघोरा पहुँचे ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष श्री यादव व सीएसपीडीसीएल के एमडी श्री कंवर साहब ने आला-अधिकारियों की मीटिंग ली।

जिसमे बिजली आपूर्ति के लिए शासन के योजनाओं को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वयन करने निर्देश दिया गया एवं राज्य में विधुत विभाग के नये कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने तथा बचे कार्यो को समय सीमा की अवधि तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया।

अचानक निरीक्षण दौरे में पहुँचे आला अधिकारियों का कव्वाल इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के प्रमुख श्री फरीद खान ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जिसमे कटघोरा के कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सोनी ,सहायक अभियंता रंजीत पैकरा,एवं अन्य कनिष्ठ अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।