Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा।। सतरेंगा पिकनिक मनाने आये सैलानियों की बस में लगी भीषण आग…लोगो...

कोरबा।। सतरेंगा पिकनिक मनाने आये सैलानियों की बस में लगी भीषण आग…लोगो की मची चीख पुकार…ग्रामीणों की मदद से निकाला जा रहा बाहर…पढ़े पूरी खबर

215

कोरबा।।

कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए सैलानियों के बस में लगी आग । जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस पूरी तरह से धु धु कर जल गई। बताया जा रहा है कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटन सैलानी पिकनिक पहुंचे थे जहां पिकनिक से वापस लौटते समय अजगर बहार गांव के पास पुष्पराज ट्रैवल्स के एक बस में भीषण आग लग गई बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया। लेकिन बस की आग में काबू नहीं पाया जा सका और जिसके चलते बस बुरी तरह जलकर खाक हो गई, बस में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है ।