Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कटघोरा,जटगा के बीच सडक़ नवीनीकरण के कार्य देरी…पीडब्ल्यूडी ने ठेका ही निरस्त...

कटघोरा,जटगा के बीच सडक़ नवीनीकरण के कार्य देरी…पीडब्ल्यूडी ने ठेका ही निरस्त किया

102

कटघोरा से जटगा के बीच सड़क नवीनीकरण का काम शुरू नहीं करने पर पीडब्ल्यूडी ने ठेका ही निरस्त कर दिया है। टेंडर फाइनल होने के बाद ठेका कंपनी को फरवरी में ही वर्क आर्डर जारी किया था। उसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। कसनिया मोड़ से पसान के बीच 29.6 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण करने 18.40 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। उसका ठेका कवर्धा कन्हैया लाल अग्रवाल की कंपनी को दिया गया था। फरवरी में वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही बारिश में लोगों को परेशानी से बचाने मरम्मत कराने कहा था, पर कंपनी ने नहीं किया।

पीडब्ल्यूडी ने पुनः नोटिस जारी किया, पर ठेका कंपनी ने काम ही शुरू नहीं किया। इस वजह से ठेका को ही निरस्त कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता एके वर्मा का कहना है कि सड़क की मरम्मत विभाग की ओर से कराई गई है। ठेका कंपनी ने समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का शपथ पत्र दिया है। यह मामला अब शासन स्तर का हो गया है। आगे अगर विभाग की मंजूरी मिलती है, तो शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।