Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग…बायलर फटने से जोरदार आवाज़ से...

इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग…बायलर फटने से जोरदार आवाज़ से सहमे लोग…आसपास फैली दहशत

76

कोरबा।।


ऊर्जा धानी कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. कार्बन पेस्ट करने वाली इस फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका पता तो नहीं चला है लेकिन बायलर फटने से जो जोरदार आवाज हुई उससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

फैक्ट्री से निकल रही 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी जिसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी. मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं. याद रहे कुछ दिन पहले ही इंडस्ट्रियल एरिया के एक ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई थी जिस पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका था