Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही, व विद्युत बकाया वसूली जारी : अवैध उपभोक्ता...

अवैध कनेक्शन पर कार्यवाही, व विद्युत बकाया वसूली जारी : अवैध उपभोक्ता पर कार्यवाही से मचा हड़कंप

81

कोरबा/पाली// -दिनांक 05.11.2022 शनिवार को पाली वितरण केन्द्र में उच्चाधिकारियों के निर्देश एवं राजेश चौहान कार्यपालन अभियंता कटघोरा विद्युत कंपनी कार्यालय के मार्ग दर्शन में सघन विद्युत बकाया वसूली अभियान पाली एवं पोंडी मुख्यालय में चलाया गया जिसमें , बकाया वसूली एवं लाईन विच्छेदन की कार्यवाही किया गया इस हेतु विजिलेंस अधिकारी का भी सहयोग मिला जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया
बडे बकायादारो जिसमें 20 हजार से उपर बकाया दार विशेष रूप से शामिल हैं उनके परिसरों की जांच एवं वसूली में 44 उपभोक्ता के घरों एवं दुकानों में लगभग 24 लाख बकाया वसूली के लिए दस्तक दी गई एवं 22 उपभोक्ताओं की लाईन काटी गई, पूर्व के काटे गए उपभोक्ताओं के घरों के जांच में 4 किया गया तथा 10 उपभोक्ताओं से लगभग 1 लाख की राशि वसूल की गई यह अभियान अब सतत् रुप से जारी रहेगा कार्यवाही से बचने उपभोक्ताओं को कार्यपालन अभियंता द्वारा विशेष सलाह है कि अपने बिजली बिल का भुगतान समय पूर्व कर देवे और कार्यवाही से बचें पूर्व में भी इस तरह के वसूली अभियान हो चुका है एवं अब बिल भुगतान नही करने वालों को बख्श नहीं मिलेगी!