Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ अधजली हालत में मिली होटल व्यवसायी कि लाश…कर्ज से था परेशान…हत्या या...

अधजली हालत में मिली होटल व्यवसायी कि लाश…कर्ज से था परेशान…हत्या या हादसा…पढ़े पूरी खबर

255

2 दिनों से लापता होटल व्यवसायी का शव मंगलवार रात सिंदूर नदी के पास जंगल में अधजली हालत में मिला। व्यवसायी का शव मिलने की सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची।

बुधवार सुबह शव का पंचनामा कराया गया। युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जलाया गया है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसकी जांच की जा रही है।

बलरामपुर।।



जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर में बंशी होटल का संचालक धमेंद्र केसरी (35) सोमवार से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। तब जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बलरामपुर थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी थी। इस बीच मंगलवार रात सिंदूर नदी के पास जंगल में किसी ने अज्ञात युवक का अधजला शव देखा। इसकी सूचना बलरामपुर पुलिस को दी गई।

देर रात पहुंचकर पुलिस ने की जांच

घटना की सूचना पर बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना पर जनप्रतिनिधि धीरज सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंचे। युवक का शव चित पड़ा मिला। उसके कपड़े पूरी तरह से जल गए हैं। शरीर का ऊपरी हिस्सा भी पूरी तरह से जला हुआ है। अनुमान है कि पेट्रोल डालने के कारण आग ने पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया।

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

शुरुआती जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। जांच के लिए अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव मौके पर ही है। लोगों को शव से दूर रखा गया है। अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्पर्ट एसके सिंह की टीम मामले की जांच करेगी। डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सदमे में परिजन

मृत युवक धमेंद्र केसरी अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ बलरामपुर थाने के सामने वाली गली में रहता था। उसके दो भाइयों में से एक अंबिकापुर और दूसरा बलरामपुर में अलग रहता है। धमेंद्र लंबे समय से होटल व्यवसाय से जुड़ा था। हालांकि उसका व्यवसाय अच्छा नहीं चल रहा था। उस पर लोगों के कर्ज भी थे। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है।