Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ ….होटल रिलेक्स इन् में मिली युवती की लाश : कमरे में...

….होटल रिलेक्स इन् में मिली युवती की लाश : कमरे में शराब की बोतल व सिगरेट : 2 से अधिक ग्लास : हत्या या कुछ और…. पढ़े पूरी खबर

530

होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।


रायपुर।।

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित होटल रिलेक्स इन में युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने व एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है।


बता दें कि मृतिका जोया खातून 31 वर्ष नालंदा बिहार की रहने वाली थी। बताया जाता है कि जोया तीन दिन पहले अपनी सहेली के साथ होटल में कमरा बुक करारकर रह रही थी। बताया जाता है कि होटल कर्मचारियों ने सुबह देर तक कमरा बंद होने की वजह से खिड़की से अंद झांक कर देखा तो युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके बाद होटल कर्मियों ने इसकी घटना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवती के कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिली है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास मिले है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां पर बैठकर शराब पीएं होंगे। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और कमरे की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।