Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा हर कक्षा में सफलता की गूंज : डी ए वी जेंजरा का...

हर कक्षा में सफलता की गूंज : डी ए वी जेंजरा का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

220

हर कक्षा में सफलता की गूंज : डी ए वी जेंजरा का वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत…



कोरबा-कटघोरा।।


जेंजरा। डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा में शैक्षणिक सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े हर्षोल्लास के साथ घोषित किए गए। विद्यालय के लिए यह गर्व का विषय रहा कि कक्षा एल.के.जी. से लेकर कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं (विज्ञान एवं वाणिज्य) तक का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। कक्षा पांचवी में पंखुरी सिन्हा ने प्रथम, प्रिशा शर्मा ने द्वितीय एवं अनन्या अनंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठवीं में देवांश शुक्ला प्रथम, आन्या जायसवाल द्वितीय एवं राहत हुसैन तृतीय रहे, वहीं कक्षा छठवीं ‘ब’ में तनिष्का सिंह प्रथम, विनाया देवांगन द्वितीय एवं अंकिता जायसवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा सातवीं में हिमानी साहू प्रथम, शौर्य शुक्ला द्वितीय एवं रितिका जायसवाल तृतीय रहीं, जबकि कक्षा सातवीं ‘ब’ में कविता कर्ष प्रथम, प्राची सिंह द्वितीय एवं लाभांश देवांगन तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं में अक्षता सिंह ने प्रथम, अनुज केवट ने द्वितीय एवं नितिन साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा नवमी में नूर ज़ैनब प्रथम, प्रियस अग्रवाल द्वितीय एवं अवनी साहू तृतीय रहीं, वहीं कक्षा नवमी ‘ब’ में मयंक कंवर प्रथम, अहम यादव द्वितीय एवं श्रेष्ठ मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा ग्यारहवीं (विज्ञान) में सत्यम केवट प्रथम, हिमांशी जायसवाल द्वितीय एवं सूर्या सिंह तृतीय रहे, जबकि ग्यारहवीं (वाणिज्य) में वंश अग्रवाल ने प्रथम, तृषा राठौर ने द्वितीय एवं लक्ष्य साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों को दिया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

प्राचार्या डॉ. शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय एवं उत्कृष्ट रहा।