Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सूखे तालाब में मिली लड़की की लाश…हत्या कर शव दफन किये जाने...

सूखे तालाब में मिली लड़की की लाश…हत्या कर शव दफन किये जाने की आशंका… जाने पूरा मामला

176

लाश के मिलते ही क्षेत्र में फैली सनसनी…।

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा के दरिमा थाने क्षेत्र की घटना है. बताया जा रहा है कि सूखे तालाब में लड़की की लाश दफन थी. गड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि हत्या कर शव को दफन कर दिया गया है. गांव वालों की सूचना पर फॉरेंसिक और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को गड्ढे से खोदकर बाहर निकाला गया है.

फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. दरिमा थाना क्षेत्र के गांव-भालू कछार नगेरा घुटरा की घटना है. शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस जांच में जुटी है.