Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीजी ब्रेक- छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल का इस्तीफा...

सीजी ब्रेक- छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल का इस्तीफा मंजूर…मनोज खरे को एक्सटेंशन के साथ अतिरिक्त प्रभार…देखें आदेश

211

छत्तीसगढ़-रायपुर।।

छत्तीसगढ़ पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। गुरुवार देर शाम इस आश्य के आदेश जारी हुए। उनकी जगह एमडी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मनोज खरे को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। खरे का भी कार्यकाल खत्म हो गया है और सरकार ने मार्च तक एक्सटेंशन दिया है।



बता दें कि तीन दिसंबर को विधानसभा का चुनावी नतीजे आने के बाद अगले ही दिन भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी उज्जवला बघेल ने अपना इस्तीफा भेज दिया था। पिछले वर्ष एमडी बनने के बाद से उज्जवला बघेल एक्सटेंशन पर सेवारत थीं।