Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा समाजिक भवन में रोक लिए गए पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर : कोरबा...

समाजिक भवन में रोक लिए गए पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर : कोरबा कलेक्टर के खिलाफ धरना देने पहुँचे है रायपुर… देखे वीडियो

221

 

 

 

सामाजिक भवन में रोक लिए गए पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, कोरबा कलेक्टर के खिलाफ धरना देने पहुंचे हैं रायपुर..अपनी ही सरकार पर भड़केदेखिए वीडियो


रायपुर।।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व गृहमंत्री कंवर लगातार कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं और इसी मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की बात भी उन्होंने कही थी। वहीं ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने के लिए रायपुर भी पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके रायपुर पहुँचते ही हलचल शुरू हो गई।


पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर जैसे ही रायपुर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोककर घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी, SDM और कई जवान मौजूद है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को एम्स अस्पताल के पास एक भवन में घेराबंदी कर के रखा गया है। भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता ननकीराम कंवर को मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। इतना ही पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर भी अपने पिता को मानाने के लिए पहुंचे हैं और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।