Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड

वन परिक्षेत्र में हाथियों का झुंड

152

सरगुजा//
उदयपुर वन परिक्षेत्र में 10 हाथियों का दल पहुंचा है. जिसके बाद से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे हुए हैं. वन अमला ग्रामीणों को अंधेरे में बाहर न जाने की समझाइश दे रहा है.
बताया जा रहा है कि हाथियों का ये झुंड पड़ोसी जिले सूरजपुर के प्रेम नगर से होते हुए उदयपुर वन परिक्षेत्र पहुंचा है. हाथियों के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हाथियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है. इस दल ने कई एकड़ फसल बर्बाद कर दी है. फिलहाल मौके पर वन अमला मौजूद है. ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है.