Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ लापता छात्र का दलदल में मिला शव…हत्या कर शव दफनाए की आशंका

लापता छात्र का दलदल में मिला शव…हत्या कर शव दफनाए की आशंका

105

2 दिन से लापता रूपेंद्र निर्मलकर का शनिवार को ग्राम भानसोज के दलदल में शव मिला है.

मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं. घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि, हत्या कर कातिल ने लाश को दलदल में दबाया होगा. वहीं पुलिस आरोपी संदेही की लाश में जुट गई हैं।

आरंग।

आरंग के ग्राम भानसोज निवासी मनीराम निर्मलकर का पुत्र रूपेंद्र निर्मलकर(उम्र 10 वर्ष) दो दिन पहले लापता हो गया था. शुक्रवार को परिजनों ने आरंग थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. शनिवार दोपहर को लापता छात्र रूपेंद्र का शव ग्राम भानसोज के दलदल में मिला है.
मृतक गांव के ही शासकीय स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था. प्रथम दृष्टया छात्र की गला दबाकर हत्या करने की आशंका है. दलदल में लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी, आरंग पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई है. हत्या का संदेही आरोपी फरार है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है.