Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कोरबा और कटघोरा में आज...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कोरबा और कटघोरा में आज 31 मार्च को,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे मुख्य अतिथि

98

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कोरबा और कटघोरा में 31 मार्च को,विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत होंगे मुख्य अतिथि

कोरबा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज 31 मार्च को सुबह 11 बजे से दशहरा मैदान निहारिका और कटघोरा के कंवर समाज भवन मीरा टॉकीज के पास में सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। कन्या विवाह कार्यक्रम में कोरबा में 51 और कटघोरा में 74 जोड़ो का विवाह कराया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत होंगे और अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास,पंजीयन,स्टाम्प मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जय सिंह अग्रवाल करेंगे। वही इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत,विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर,पाली-तानाखार मोहित राम केरकेट्टा,रामपुर ननकीराम कँवर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर,महापौर राजकिशोर प्रसाद आदि शामिल होंगे।