Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा मानिकपुर खदान में भू-विस्थापितों का प्रदर्शन शुरु… secl बार बार भू-वविस्थापितों को...

मानिकपुर खदान में भू-विस्थापितों का प्रदर्शन शुरु… secl बार बार भू-वविस्थापितों को रोजगार का दे रहा झूठ आश्वासन…आक्रोशित लोगों ने बंद कराया खदान…कोयला परिवहन हुआ ठप्प

73

कोरबा।

एसईसीएल की मानिकपुर कोयला खदान में भू-विस्थापितों का प्रदर्शन एक बार फिर से शुरु हो गया है।

 

खदान में नियोजित ठेका कंपनियों के द्वारा जिस तरह से स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देने में आना कानी की जा रही है उसे लेकर भू-विस्थापितों ने खदान में कोयले का उत्पादन व परिवहन ठप्प करने के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया है।

 

हड़ताल को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पूर्व में ही प्रबंधन को अवगत कराया था लेकिन उनकी मांगों को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया है यही वजह है,कि आधा दर्जन गांव के ग्रामीण अपनी मांगो को लेकर मुखरता से सामने आ रहे है।