Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका,बिजली की दरों...

भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका,बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

118

भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका,बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि

 

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग गया है। बिजली नियामक आयोग ने नया टैरिफ आदेश जारी कर दिया है। नए टैरिफ के मुताबिक, घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है।


इसके अलावा कृषि पंपों के लिए भी विद्युत दर में इजाफा कर दिया गया है। कृषि पंपों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। विनियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने इसकी घोषणा की। बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है।



65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता
बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा ।