Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized बीएमएस के सदस्यों की हाथापाई से बालको अधिकारी और सुरक्षा दल जख्मी,प्रबंधन...

बीएमएस के सदस्यों की हाथापाई से बालको अधिकारी और सुरक्षा दल जख्मी,प्रबंधन ने रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध बालकोनगर थाने में किया

122

बालको:-जिले के बालको नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) के सदस्यों ने अपने दो साथियों के तबादले के विरोध में आज बालको अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की. बालको प्रबंधन ने हाथापाई में शामिल बीकेएस के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ करने का अनुरोध बालकोनगर थाने में किया है. गंभीर बात यह है कि जब बालको संयंत्र के परसभाटा स्थित मुख्य प्रवेश द्वार पर हाथापाई की घटना हुई तब वहां मौज़ूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल ना तो कोई कार्यवाही की और ना ही बीच बचाव किया. हाथापाई से दो बालको अधिकारीयों सहित चार सिक्योरिटी गॉर्ड जख़्मी हुए हैं. खबर लिखें जाने तक ज़ख़्मी बालको अधिकारिओं और सुरक्षाकार्मियों का इलाज़ बालको अस्पताल में ज़ारी है.