Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ बालको हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा… घटना...

बालको हॉस्पिटल में पदस्थ नर्स को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा… घटना स्थल पर ही नर्स की मौत

134

सड़क दुर्घटना में एक स्टाफ नर्स की मौत हो गयी

रायपुर।
रायपुर के देवपुरी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक स्टाफ नर्स की मौत हो गयी। तेज रफ़्तार एक ट्रक ने स्कूटी सवार नर्स प्रियाश्री बारीक को बुरी तरह रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। नया रायपुर स्थित बालको कैंसर अस्पताल में एक स्टाफ नर्स थी जो अपनी शिफ्ट ख़त्म करके घर लौट रही थी।

बताया जाता है कि युवती जिला जशपुर के ग्राम हर्रादीपा की रहने वाली थी और उनकी उम्र 26 साल थी। ये घटना टिकरापारा थाने की है जिसपर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त भी कर लिया है।