Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ बस ने जवान युवक को कुचला मौके पर मौत…

बस ने जवान युवक को कुचला मौके पर मौत…

267

बलरामपुर।।

जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बस ने मोपेड सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना अंतर्गत ग्रामीण बैंक के पास बस की टक्कर से एक्टिवा चालक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम अभिषेक गुप्ता है जो राजपुर में स्टेशनरी के दुकान का संचालक था वह अपने

दुकान से सब्जी मंडी की ओर दोपहर में जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही इसकी मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल में रहकर व्यवसाय करता था अब उसका अंतिम संस्कार बिहार राज्य में किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.