Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरी सिंदूर : फिर दोनों ने...

प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरी सिंदूर : फिर दोनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : पेड़ पर लटकती मिली लाश…

401

प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरी सिंदूर, फिर दोनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटकती मिली लाश

बेमेतरा।।

Oplus_131072

नवागढ़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर लटकते मिला शव, आत्महत्या से पहले युवक ने युवती के मांग में भरा सिंदूर, घटना के बाद से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिला के थाना नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है, जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर लोगों ने तड़के सुबह प्रेमी जोड़े का लटकते हुए शव देखा. जिसके बाद लोगों ने परिजन और पुलिस को इसकी सूचना दी. जहाँ पुलिस मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर जांच में जुटी है. वही घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

वही पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम संबंध का मामला है. दोनों मृतक वार्ड एक के निवासी हैं. घटना से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा है और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वही शव कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कर पुलिस जांच कर रही है।