Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ पुलिस लाइन में महिला की गला काटकर हत्या…पति सुकमा में पदस्थ…जांच में...

पुलिस लाइन में महिला की गला काटकर हत्या…पति सुकमा में पदस्थ…जांच में जुटी पुलिस

337

– आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या

– मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी

रायपुर।

आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है।
घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार विधानसभा थाना को सूचना मिली कि आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जब घटनास्‍थल पर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की हत्‍या की हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।