Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ पलंग के अंदर मिला महिला का शव…2 दिन से पलंग के ऊपर...

पलंग के अंदर मिला महिला का शव…2 दिन से पलंग के ऊपर सोता रहा पति…बाद में मामले में ये हुआ सनसनीखेज खुलासा…महिला का हत्यारा… पढ़े पूरी खबर

154

दो दिन बाद जब बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

रायपुर।।

जिस पलंग के अंदर लाश मिली है, उस पलंग के ऊपर पति 2 दिन तक सोता रहा.


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। यहां शख्‍स ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। इसके बाद हत्‍यारा पति पत्‍नी की लाश को बिस्तर के नीचे छिपाकर कर रखा था। वहीं सोता था। पुलिस ने बताया कि हत्‍यारे पति ने दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन बाद जब बदबू आने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो महिला की हत्‍या का पता चला। पुलिस आरोपी को गिरपतार कर पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुरानी बस्‍ती थाना के सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि टिकरापारा थाने में एक महिला की हत्‍या का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस महिला की हत्‍या उसके पति ने की है। हत्‍या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।