निजात कार्यक्रम के तहत …गरिमा स्कूल में लगाया गया कैम्प

48

कोरबा पुलिस द्वारा जनवरी 2022 से ‘‘निजात’’ अभियान की शुरूआत की गई थी। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अवैध नशे के विरूध यह अभियान चलाया जा रहा है। यह ड्रग्स, नारकोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही व जागरूकता का अभियान है। इस अभियान में मुख्य रूप से तीन बिंदु- कड़ी पुलिस कार्यवाही, व्यापक जन-जागरूकता और नशे के आदी लोगों की काउसलिंग व पुनर्वास में मदद-शामिल हैं। अवैध नशा जो अपराध के साथ सामाजिक बुराई भी है, उससे लड़ाई में यह अभियान कारगर योगदान दे रहा है।

कटघोरा पुलिस द्वारा आज गरिमा हाई स्कूल में निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर द्वारा स्कूली बच्चों को नशा से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी गई तथा बच्चों को नशे के दुष्परिणाम व उससे होने वाली हानि से अवगत कराया गया। नाबालिक स्कूली बच्चों को मोटरसाइकिल ना चलाने व यातायात के नियमों को लेकर स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। कटघोरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर निजात अभियान का बैनर लगाया गया है। शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले दुर्घटना तथा शराब की वजह से दुर्घटना में मौत और घायल व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर कटघोरा थाना पुलिस स्टाफ तथा गरिमा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।