Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या : कार सवार तीन लोगों...

दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या : कार सवार तीन लोगों ने हत्याकांड को दिया अंजाम : जिले भर में सनसनी…

1115

दिनदहाड़े भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या : कार सवार तीन लोगों ने हत्याकांड को दिया अंजाम : जिले भर में सनसनी…


कोरबा।।


कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य,ठेकेदार,पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर रूप से घायल श्री गर्ग की मौत हो गई।

प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर थे तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया। उनके हाथ, सिर, गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था। किन्तु रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी व्याप्त हो गई है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में शोक मिश्रित आक्रोश और भय व्याप्त है। परिजन सहित शुभचिंतक और बड़ी संख्या में कटघोरा वासी अस्पताल के सामने मौजूद हैं कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे हुए हैं एवं हालात पर नजर रखी जा रही है।उनकी हत्या को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या राजनैतिक कारणों से हुई है या यह व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता का परिणाम थी। पुलिस ने हत्या के बाद जिले भर में नाकाबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।