Sunday, October 25, 2026
Home Uncategorized तालाब नहाने गयी महिला की चाकू से गोदकर हत्या… गांव का ही...

तालाब नहाने गयी महिला की चाकू से गोदकर हत्या… गांव का ही हैं आरोपी…. हत्या के बाद आरोपी फरार

105

बलौदाबाजार:- तालाब में नहाने गई महिला की गांव के ही व्यक्ति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर कोतवाली टीआई यदुमणी सिदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं.
फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया हैं।

यह घटना ग्राम करमनडीह की है. कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि महिला नहाने आई थी. इसी दौरान गांव का ही आरोपी युवक सन्तु राम दिवाकर उम्र 30 वर्ष वहां आया और धारदार हथियार और डंडे से वारकर महिला की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. महिला के सिर व गर्दन पर गंभीर चोट के निशान हैं.

घटना को उसके पति के मुताबिक उसके बच्चों ने देखा है, जो अपनी मां के साथ नहाने गए थे. बच्चे भागकर घर गए और घटना की जानकारी दी. मृत महिला का नाम चमेली टंडन उम्र 30 वर्ष है. वहीं आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में टीम लगी है. महिला का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. आगे की जांच जारी है.