Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ जहर खाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

जहर खाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

81

बलरामपुर जिले के कुसमी चंपानगर इलाके की एक महिला ने जहर खा लिया। पता चलने पर परिजन ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय मखनी बाई ने 10 दिसंबर को घर में जहर खाया था। जब वह उल्टी करने लगी तो परिजन को पता चला।

परिजन ने पूछताछ की तो उसने जहर खाने की वजह नहीं बताई। परिजन उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और देर रात उसकी मौत हो गई।