Wednesday, September 9, 2026
Home Uncategorized छत्तीसगढ़ : एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी…अधिकारियों को दिए निर्देश…

छत्तीसगढ़ : एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी…अधिकारियों को दिए निर्देश…

72

छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि, धान उपार्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया हैकृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवम्बर में शुरू होगी।



देर तक बरसात और पछेती प्रजाति के धान आने के इंतजार में सरकार हर साल एक दिसम्बर से ही धान की खरीदी शुरू करती रही है। हालांकि किसान हर बार इसको नवम्बर में ही शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं। इस बार अच्छे मानसून की वजह से धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों की मांग तेज हुई है।