Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:- मनेंद्रगढ़ में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया अटैक, जख्मी...

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:- मनेंद्रगढ़ में तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया अटैक, जख्मी हालत में तोड़ा दम

88

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुजारिश की है कि यह तेंदुआ आदमखोर हो चुका है. इसे जल्द से जल्द पकड़कर दूसरे वन क्षेत्र में छोड़ा जाए. अन्यथा कोई और दूसरी घटना ऐसी घट सकती है.

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के गढ़ौरा गांव में एक बुजुर्ग महिला पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसकी बाद में मौत हो गई. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पहुंची. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में डर व्याप्त हो गया है.

महेंद्रगढ़ के वन अधिकारी लोकनाथ पटेल ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें तेंदुए के हमले की सूचना दी थी. एक बुजुर्ग की मौत हुई है. बता दें कि गढ़ौरा गांव कुंवरपुर वन क्षेत्र के पास है. इसलिए यहां अक्सर ही जंगली जानवर दिख जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की वजह से लोग डरे-सहमे हैं. शाम को लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते हैं.

तेंदूए को दूसरे वन क्षेत्र में छोड़ा जाए

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुजारिश की है कि यह तेंदुआ आदमखोर हो चुका है. इसे जल्द से जल्द पकड़कर दूसरे वन क्षेत्र में छोड़ा जाए. अन्यथा कोई और दूसरी घटना ऐसी घट सकती है. साथ ही जिस इलाके में जंगली जानवर निवास कर रहे हैं, उस क्षेत्र की कंटीले तारों से घेराई की जाए. इस दौरान यह ध्यान रखा जाए कि कंटीले तार ऐसे लगें कि कोई जानवर आबादी वाले इलाके में प्रवेश न कर पाए.

भोजन की तलाश में भटककर आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं

वन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में भटककर अक्सर आबादी वाले इलाके में आ जाते हैं. ग्रामीण जब सूचना देते हैं, तो इनको दोबारा रेस्क्यू कर के वन क्षेत्र में ले जाया जाता है. हालांकि, कई बार हमले की भी खबरें आती हैं. वन विभाग उन जानवरों को अलग कर देता है, जो इंसानों को निशाना बनाते हैं. उनकी बकायदा मॉनीटरिंग की जाती है.


वनक्षेत्र के पास दिखते रहते हैं तेंदुए

बता दें कि हाल ही में एक महीने पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ इलाके में तेंदुआ दिखा था. यहां तेंदुए ने कई लोगों के पालतु पशुओं को अपना शिकार बनाया था. ग्रामीणों ने बताया था कि तेंदुए ने उनकी बकरियां खा ली थीं. ग्रामीणों ने कहा था कि तेंदुए ने कई गांवों को अपना शिकार बना लिया था. वहीं, तीन महीने पहले कोकपुर में तेंदुआ देखा गया था. इसका एक वीडियो भी सामने आया था.