Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़/ नवविवाहित ने लगाई फांसी… आत्महत्या का कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़/ नवविवाहित ने लगाई फांसी… आत्महत्या का कारण अज्ञात

99

टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है।

नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेरणा गुप्ता ने फांसी लगा ली है।

भिलाई/दुर्ग।

टंकी मरोदा निवासी एक नवविवाहिता ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 24 नवंबर को ही महिला की शादी हुई थी। घटना का कारण अज्ञात है। नेवई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रेरणा गुप्ता (22) ने शनिवार की दोपहर में फांसी लगा ली। उसका पति हीरालाल गुप्ता दोपहर में क्रिकेट देखने के लिए बाहर चला गया था। वो शाम को वापस लौटा तो उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने दोपहर में एक साथ खाना खाया था। इसके बाद वो क्रिकेट देखने के लिए घर से बाहर चला गया था। नेवई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नवविवाहिता की मौत का मामला होने के कारण इसकी न्याययिक दंडाधिकारी जांच होगी।