Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़// डूबने वाले दोनों छात्रों का मिला शव…रेस्क्यू का बाहर निकाला...

छत्तीसगढ़// डूबने वाले दोनों छात्रों का मिला शव…रेस्क्यू का बाहर निकाला एनडीआरएफ की टीम में।

135

हसदेव नदी में डूबने वाले दोनों छात्रों का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है. नदी में बहकर लापता हुए एक छात्र का शव रेस्क्यू टीम ने बुधवार को और दूसरे छात्र का शव आज सुबह खोज लिया गया है. दरअसल, मंगलवार को बलौदा क्षेत्र के 8 छात्र देवरी चिचोली गांव हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मना रहे थे, उसी दौरान उनमें से दो छात्र प्रांजल देवांगन और दिव्यांश कटकवार नहाने के लिए नदी में उतरे थे और नदी के तेज बहाव में बह गए थे. जिनका शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश और नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन तहसीलदार के साथ जहां घटनास्थल पर रेस्क्यू में मदद कर रही थी. वहीं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस और नगर सेना के साथ एसडीआरएफ भी खोजबीन में लगे हुए थे. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश और नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन तहसीलदार के साथ जहाँ घटनास्थल पर रेस्क्यु में मदद कर रही थी, वहीं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस और नगर सेना के साथ एसडीआरएफ भी खोजबीन में लगे हुए थे. इस संबंध में कोरबा के अधिकारियों से बात कर दर्री डेम से पानी नहीं छोड़ने की भी बात की गई थी