Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कबीरधाम छत्तीसगढ़ गुस्से में मर्डर, पत्नी को मारकर फरार हुआ पति

छत्तीसगढ़ गुस्से में मर्डर, पत्नी को मारकर फरार हुआ पति

102

छत्तीसगढ़ गुस्से में मर्डर, पत्नी को मारकर फरार हुआ


कवर्धा।

कबीरधाम जिले के तरेगांव थाना अंतर्गत बांकी पथरा गांव में खुद के ही मकान में महिला की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. पूछताछ करने पर महिला की पति चैतू बैगा को हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पति और पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ. इसी दौरान आरोपी पति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पत्नी कमलों बाई बैगा की मौके पर मौत हो गई. आरोपी पति हत्या कर फरार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बांकी पथरा गांव पहुंची. गभीर से जांच शुरू कर दी. पूछताछ करने पर आरोपी पति चैतू बैगा को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.