Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// IT कॉलेज के स्ट्रांग रूम में घुस रहा था जहरीला नाग...

कोरबा// IT कॉलेज के स्ट्रांग रूम में घुस रहा था जहरीला नाग : ड्यूटी में तैनात जवानों में डर से मची अफरा तफरी : जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

194

IT कॉलेज के स्ट्रांग रूम में घुस रहा था जहरीला नाग,ड्यूटी में तैनात जवानों में डर से मची अफरा तफरी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

कोरबा।।

कोरबा में आईटी कॉलेज में स्थित विधानसभा निर्वाचन रूम की सुरक्षा में एक कोबरा ने सेंध लगाने का प्रयास किया है। वहां तैनात जवानों की नजरो से बचकर विशालकाय कोबरा अंदर घुसपैठ करने की फिराक में था लेकिन एक जवान ने उसे देख लिया। कोबरा को इतने करीब देखकर जवानों में अफरातफरी मच गई।

सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मारने के बजाए उसके रेस्क्यू के लिए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष को सूचना दी जिसके बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और गुस्सैल कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास लिया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया अब साप गर्मी और धूप से बचने के लिए लगातार ठंडे की तलाश में घरों में घुसने का प्रयास करेंगे, साथ ही उनके प्रजनन का भी समय हैं।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्प लाईन नंबर
8817534455,7999622151