Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// 1200 वाहनों पर मोव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की ट्रैफिक पुलिस...

कोरबा// 1200 वाहनों पर मोव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की ट्रैफिक पुलिस ने

163

कोरबा (Qन्यूज़24)

कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक उदय किरण के मार्गदर्शन एवं यातायात डीएसपी शिवचरण सिंह परिहार के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस ने एक माह के अंदर मोव्ही एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 1200 छोटे-बड़े वाहनों का चालान करते हुए उनके ऊपर डेढ़ लाख रुपए के जुर्माने की कार्यवाही की हैं।

यातायात डीएसपी श्री परिहार के निर्देशन में इस अभियान के तहत चार पहिया वाहनों में ब्लैक फिल्म लगाकर चलाए जा रहे वाहनों पर मोव्ही एक्ट की धारा 100 के तहत कार्यवाही कर प्रति वाहन 2000-2000 रुपए, ओवरलोड चलाए जा रहे भार वाहनों पर धारा 113/194 के तहत प्रति वाहन 10.-10 हजार, तीन सवारी दोपहिया वाहनों पर धारा 128/177 के तहत 500 रुपए जुर्माना एवं आवागमन बाधित करने वाले वाहनों पर लॉक की कार्रवाई धारा 117/177 के तहत 300-300 रुपए जुर्माना की कार्यवाही मोव्ही एक्ट के तहत की है। इस तरह मोव्ही एक्ट की अन्य धाराओं में भी छोटे-बड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर हादसों पर विराम लगाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इस अभियान में डीएसपी श्री परिहार के निर्देशानुसार यातायात थाने के एएसआई मनोज राठौर, घनश्याम सिंह राजपूत, सुदामा पाटले, तरुण जायसवाल, राजेंद्र पांडेय, प्रधान आरक्षक बृजेंद्र केला, संतोष सिंह, आरक्षक अजय राजवाड़े, उमेश भैसमा, खिलेश्वर चंद्रा, राजकुमार चंद्रा, धर्मेंद्र यादव अन्य मातहत स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।