Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//हवस की आग,मासूम भतीजी को,उसके ही चाचा ने बनाया हवस का शिकार...

कोरबा//हवस की आग,मासूम भतीजी को,उसके ही चाचा ने बनाया हवस का शिकार : शर्मनाक कर देनी वाली घटना : पढ़े पूरी खबर

153

कोरबा ।। हवस की आग में रिश्ते का भी अहसास नहीं रहा. मवेशी चराने निकली 8 साल की मासूम भतीजी से 16 साल के नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी होने पर पीड़िता को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके की है, जहां एक गांव में निवासरत तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की लड़की माता-पिता के खेत जाने के बाद मवेशी चराने जंगल गई हुई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले नाबालिग युवक ने दुष्कर्म की घटोना को अंजाम दिया.

लड़की जब घर वापस लौटी तो सुस्त थी, और निजी अंग से रक्तस्राव हो रहा था. खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो कारण पूछा. इस पर डरी सहमी लड़की ने घटना की जानकारी दी.