Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// विधुत विभाग की लचर व्यवस्था की खुली पोल…मेंटनेस के नाम पर...

कोरबा// विधुत विभाग की लचर व्यवस्था की खुली पोल…मेंटनेस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति…11kv में पेड़ की डंगाल गिरने से सुबह 8 बजे से लाइट बंद

129

कोरबा।।

विधुत की लचर व्यवस्था से आये दिन घँटों बिजली बंद रहती है. आज शुक्रवार सुबह 11 kv विधुत तार में पेड़ गिरने से सीएसईबी पश्चिम के कैलाश विहार, सी टाईप कॉलोनी में निवासरत कर्मचारी और अधिकारियों के आवास मे सुबह 8 बजे से लाइट बंद है.

बत्ती गुल होने से सीएसईबी कर्मियों के साथ ही आम जनता को आये दिन समस्या से जूझना पड़ता है. शुक्रवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव से हवा, गरज चमक के साथ बारिश हुई. जरा सी हवा चली तो सी टाईप कॉलोनी के पास एक सूखे पेड़ की डंगाल 11 kv विधुत तार में गिर गया. पेड़ गिरने से पूरे कॉलोनी में सुबह 8 बजे से लाइट बंद हो गई. सीएसईबी पश्चिम सहित की विधुत व्यवस्था ऐसी है कि किसी कारणवश सुबह लाइट बंद हो जाए तो सुधार कार्य करने किसी कर्मचारियों की आपातकाल ड्यूटी नही होने से 10: 30 बजे जब कर्मचारी ड्यूटी आएंगे तब लाइट सुधारने पहुंचेंगे. और घँटों बाद लाइट व्यवस्था सुधारी जाएगी ऐसी लचर व्यवस्था से लोग हलाकान परेशान होते रहते हैं.