Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// लापता सूरज मिला कंकाल के रूप में : 79 दिन पहले...

कोरबा// लापता सूरज मिला कंकाल के रूप में : 79 दिन पहले हुआ था लापता : पढ़े पूरी खबर….

624

लापता सूरज मिला कंकाल के रूप में : 79 दिन पहले हुआ था लापता…..

कोरबा,कोरबी-चोटिया।

कोरबा जिले के सीमांत कोरबी चौकी क्षेत्र में खजूरपारा उबका नाका के पास हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र के किनारे मिले नर कंकाल की शिनाख्त हो गई है।


18 अप्रैल को राजकुमार सिंह निवासी कोरबी पारा ने कोरबी चौकी में आकर सूचना दर्ज कराया कि उसका भाई सुराज सिंह सरूता 40 वर्ष जो 28 जनवरी 2025 से अचानक लापता हो गया था, जिसकी रिपोर्ट चौकी कोरबी में दर्ज कराया था और जिसकी तलाश कर रहे थे, खजूरपारा हसदेव डूबान के पास उसका टी-शर्ट और शॉल मिला है। वहीं आसपास मानव शरीर के अवशेष मिले हैं जो उसी के हैं।

सूचना बाद चौकी प्रभारी ASI अफसर हुसैन खान ने मातहतों के साथ मौके से अस्थियों को बरामद किया।

इधर कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कोरबा की सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह, महिला आरक्षक रूबिना बेगम और आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कंकाल और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिले एक टी-शर्ट और शाल, कंकाल को एकत्र कर एफएसएल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।