Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी….

कोरबा// युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी….

485

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी….


कोरबा।।

अज्ञात कारणों से एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मामला बालको थाना क्षेत्र का है जहां परसाभांटा शिव मंदिर के पास यह घटना सामने आई। मृतक का नाम जय प्रकाश यादव था,जिसने खुद को अपने घर के आंगन में मौजूद पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका लिया।

गुरुवार की सुबह पिता की नजर फांसी के फंदे पर लटक रहे पुत्र के शव पर पड़ी तब उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

परिजनों की सूचना पर बालको पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। शव को नीचे उतारकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई फिर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया। जयप्रकाश ने किन कारणों से आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है।