Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा :- मौसम ने ली करवट…आकाशीय बिजली गिरने से 3 झुलसे

कोरबा :- मौसम ने ली करवट…आकाशीय बिजली गिरने से 3 झुलसे

173

कोरबा।।

छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। कोरबा में भी पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और रुक रुककर बारिश हो रही है जिसके चलते आसमानी आफत का खतरा काफी बढ़ गया है।

ऐसा ही कुछ पाली ब्लाॅक के ग्राम माखनपुर में हुआ जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए। तीनों बिलासपुर से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा के ग्राम माखनपुर पहुंचे हुए थे। मौसम के करवट लेने के साथ ही जोरदार बारिश हुई।

बारिश से बचने लोग घर के आंगन में खड़े थे जोरदार बिजली कड़की और लोग उसकी चपेट में आ गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।