Wednesday, September 9, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// भयावाह त्रिकोणिय मर्डर : मंजर देख सहमे लोग : शरीर...

कोरबा// भयावाह त्रिकोणिय मर्डर : मंजर देख सहमे लोग : शरीर मे धारदार हथियार के निशान : जांच में जुटी पुलिस … पढ़े पूरी खबर

487

 

 भयावाह त्रिकोणिय मर्डर : मंजर देख सहमे लोग : शरीर मे धारदार हथियार के निशान : जांच में जुटी पुलिस …

कोरबा।।

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में गुरुवार को एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय जयराम धोबी, उनकी पत्नी सुजाता और उनकी 2 वर्षीय मासूम बेटी के शव उनके घर में लहूलुहान स्थिति में पाए गए। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है।

घटनास्थल पर पहुंचे उरगा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। इस भीषण त्रिकोणीय हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश का माहौल है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने की उम्मीद कर रहे है।