Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// भदरापारा क्षेत्र में मिली युवक की लाश : क्षेत्र में सनसनी…

कोरबा// भदरापारा क्षेत्र में मिली युवक की लाश : क्षेत्र में सनसनी…

412

भदरापारा क्षेत्र में मिली युवक की लाश : क्षेत्र में सनसनी…


कोरबा-कोरबी-चोटिया।।

पसान थाना के कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत चिरमिरी मार्ग पर स्थित ग्राम भदरापारा दिवाला के आसपास सोमवार की शाम को एक नवयुवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

कोरबी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात उक्त शव का परीक्षण कर शिनाख्तगी कराई गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम देव प्रकाश पिता बनवारी लाल पोर्ते उम्र 30 वर्ष ग्राम पंचायत जलके का निवासी था।

वह घटना स्थल पर किस स्थिति में आया था और उसकी मौत कैसे हुई, यह पुलिस की जांच का विषय है। मर्ग पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। सूचना दिए जाने पर परिजन रोते-बिलखते कोरबी पहुंचे। पुलिस व परिजनों को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।