Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या : फिर दिवार में लिखा धमकी...

कोरबा// बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या : फिर दिवार में लिखा धमकी भरा संदेश : अब तीन दिन बाद फिर पांच लोगों को मौत के घाट उतारने दीवार में लिखा ख़ौफ़नाक संदेश…

349

बुजुर्ग से मारपीट कर हत्या : फिर दिवार में लिखा धमकी भरा संदेश : अब तीन  दिन बाद फिर पांच लोगों को मौत के घाट उतारने दीवार में लिखा ख़ौफ़नाक संदेश…

कोरबा।।

जिले के उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या के तीन दिन बाद पांच और लोगों की हत्या की धमकी से सनसनी फैल गई है। आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवारों पर धमकी भरा मैसेज लिखा है।

इतना ही नहीं, आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की दीवार पर लिखे संदेश में खुद को कलयुग का कल्की अवतार बताया है। उसने लिखा है कि अगली वारदात अब पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है। हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है। इस धमकी भरे मैसेज से पूरा गांव दहशत में है।

अब हत्या के तीन दिन बाद आरोपी ने एक बार फिर से दीवारों पर संदेश लिखकर सनसनी फैला दी है। वहीं पुलिस के लिए उसे पकड़ना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

उसने घर की दीवार, पानी की टंकी और गांव के सार्वजनिक मंच पर धमकी भरा संदेश लिखा था। संदेश में लिखा था – “झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा।” घटना के दौरान राम सिंह का बेटा जगदीश घर के अंदर सो रहा था।

अब आरोपी ने फिर से दीवारों पर संदेश लिखकर अपना खौफ फैलाया है। संदेश में खुद को ‘कलयुग का कल्की’ बताते हुए आरोपी ने कहा है कि राम सिंह की मौत के बाद अब पांच और लोगों की हत्याएं होंगी।

मोनू नाम के शख्स की हत्या की धमकी

इसके साथ ही आरोपी ने गांव में शराब बंद करने की भी चेतावनी दी और लिखा कि अगला हमला पकरिया गांव में होगा, जहां मोनू नामक व्यक्ति की बारी है। संदेश में पुलिस को भी चेतावनी दी गई है कि अगर वे उसकी तलाश करेंगे तो उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इन धमकियों से गांव के लोग दहशत में हैं। खासकर मोनू नाम का युवक जिसे निशाना बनाया गया है।

कोरबा एसएसपी ने बताया कि पुलिस अज्ञात हत्यारे की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।