Monday, October 26, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// पांच दिनों से लापता युवती का अब तक पता नही :...

कोरबा// पांच दिनों से लापता युवती का अब तक पता नही : पड़ोस में रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप….पढ़े पूरी ख़बर

417

पांच दिनों से लापता युवती का अब तक पता नही : पड़ोस में रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप..

कोरबा।।

कृष्णा नगर में रहने वाली इस युवती का नाम संजना चौहान है। संजना पिछले पांच दिनों से लापता है।

अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। संजना की सलामती को लेकर परिजन काफी परेशान है। युवती के भाई ने पास में ही रहने वाले अजय साहू नामक युवक को उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

युवक ने बताया,कि 13 अक्टूबर से दोनों लापता है। उसे पूरा यकीन है,कि अजय ने ही उसकी बहन को भगाकर अपने साथ ले गया है क्योंकि दो महिने पहले उसने अपनी बहन से मिलने जुलने से मना किया था। दोनों की तलाश में वो रायपुर से लेकर कोरबा के कई संभावित ठिकानों में तलाश कर चुका है लेकिन सफलता नहीं मिली है।