Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा : दो बाबू सहित तीन निलंबित,…पढ़े पूरी खबर।

कोरबा : दो बाबू सहित तीन निलंबित,…पढ़े पूरी खबर।

107

कोरबा।। कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में पूर्व पदस्थ तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी एलएस जोगी के घपलों में शामिल और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो बाबू प्रदीप कुमार मिश्रा, छब्बी कुमार और एक प्रधान पाठक परमेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी जोगी के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच में इन्हें गंभीर वित्तीय अनियमितता और सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध कार्य करने का दोषी पाया गया है। इसके साथ ही बीईओ को एक लाख 38000 से अधिक का चेक नगद आहरित कर सौंपने वाले व गबन के सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर कलेक्टर दर कर्मी बृजेंद्र वानी को चेतावनी दी गई है। बीईओ जोगी के द्वारा किए और कराए गए घपलों के उजागर होने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि देर सबेर श्री जोगी पर भी कठोर कार्यवाही हो सकती है। हालांकि अभी विभागीय तौर पर निलंबन का आदेश जारी हुआ है लेकिन इन लोगों के द्वारा साठगांठ पूर्वक लाखों रुपए की गड़बड़ी की गई है उसकी रिकवरी के संबंध में कोई आदेश नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे आदेश जारी हो सकेंगे