Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा// दो ट्रेलर की आपस में भिड़त : केबिन में फंसा परिचालक…

कोरबा// दो ट्रेलर की आपस में भिड़त : केबिन में फंसा परिचालक…

195

दो ट्रेलर आपस में भिड़े, केबिन में फंसे परिचालक…

कोरबा।।

दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर दर्री एनटीपीसी मार्ग पर दो ट्रेलर वाहन की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक ट्रेलर वाहन का परिचालक केबिन में ही फंस गया। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बड़ी मशकक्त के बाद केबिन में फंसे परिचालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पंहुचाया। सही समय पर उपचार मिलने से पीड़ित को खतरे से बाहर है।