Sunday, October 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ कोरबा कोरबा//तत्काल प्रभाव से हटाए गए 2 कलेक्टर और 3 पुलिस अधीक्षक…प्रभाव में...

कोरबा//तत्काल प्रभाव से हटाए गए 2 कलेक्टर और 3 पुलिस अधीक्षक…प्रभाव में कोरबा भी शामिल

244

निर्वाचन आयोग ने लिया निर्णय, तत्काल प्रभार से मुक्त किये गए


रायपुर/कोरबा।

विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने मंगलवार शाम छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया है। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी यू. उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशनल एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं। आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों मे दिलचस्पी न लेना लिखा है। हटाए गए सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।